रोजा रखने के फायदे
इन 30 टिप्स को अपनाकर पूरे दिन रहें एक्टिव
रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग 30 दिन तक रोजे रखते हैं। रोजे के समय डाक्टर खान पान की चीजों पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं
रमजान के पवित्र महीने में रोजा सेहत के लिए फायदेमंद है। यह मजहबी आधार से भी साबित है और चिकित्सकीय आधार से भी। यही कारण है कि रमजान के अलावा भी कई मुस्लिम और गैर मुस्लिम लोग मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजा या व्रत करते हैं। रोजेदार को रोजा रखने से जहां रूहानी ताकत मिलती है तो वहीं कई गंभीर बीमारियों से भी निजात मिलती है। चिकित्सकों की मानें तो महीने में दो बार उपवास जरूर रखना चाहिए। मुबारक रमजान के तीस रोजे रखकर इंसान रूहानी ताकतों से रूबरू होता है। साल भर खाने पीने वाली चीजों से पाचन की गड़बड़ी कैलोस्ट्राल का बढ़ना व इनके अलावा कई अन्य बीमारियां रोजा रखने से खत्म हो जाती हैं।
आइए हम आपको बताते हैं रमजान में रोजा रखने से सेहत को किस तरह फायदा पहुंचता है।
1. मोटापे से छुटकारा- मोटापा आजकल अधिकतर लोगों की समस्या बन चुका है। लेकिन आप रोजा रखकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के मुताबिक, खाली पेट रहने या कम मात्रा में खाने से शरीर की सूजन कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन भी कम होता है। स्टडी के मुताबिक, फास्ट करने से शरीर की कोशिकाओं पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है
2. खजूर क्यों है जरूरी- रमजान में खजूर का खास महत्व होता है। इस्लाम में रोजा खोलने के लिए खजूर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। खजूर खाने से सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचता है। खजूर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। खजूर में मौजूद फाइबर से डाइजेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है
4. मेटाबॉलिज्म का बेहतह होना- रोजे के दौरान दिनभर भूखे प्यासे रहने से मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे खाने के ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं। रमजान में लंबे समय तक भूखे रहने के बाद देर शाम खाने से शरीर में Adiponectin हार्मोन बनता है, ये शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स एब्जोर्ब करने में मदद करता है।
5- नशे की लत से छुटकारा- नशा से छुटकारा पाने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय होता है। रोजे रखने के बाद व्यक्ति धूम्रपान, तंबाकू, मीठी चीजों के सेवन से बचा रहता है। UK नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, धूम्रपान, अल्कोहल और तंबाकू की लत को दूर करने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय है।
facebook follwoing
instagram following
youtube :




Nice blog
ReplyDeleteThank you for feedback and read my blog
DeleteFantastic
ReplyDelete